फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हरिद्वार पहुंचेगा जांबाज का पार्थिव शरीर

Wed, 01 Jun 2016 11:55 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। महाराष्ट्र के पुलगांव में सेना के सबसे बड़े हथियार भंडार में लगी भीषण आग में शहीद हुए हरिद्वार के लेफ्टिनेंट कर्नल रणजीत सिंह पंवार का पार्थिव शरीर को बृहस्पतिवार को उनके घर शिवालिकनगर हरिद्वार में लाया जाएगा। उनके शरीर को सेना की ओर से ही लाया जाएगा। अंतिम संस्कार दोपहर बाद ही किया जाएगा।
विज्ञापन

सेना के हथियार भंडार में आग लगने से भेल के सेवानिवृत्त कर्मी एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बहादुर सिंह पंवार के पुत्र रणजीत सिंह शहीद हो गए थे। रणजीत सिंह हरिद्वार के शिवालिकनगर में जन्मे थे। उनकी शिक्षा दीक्षा भी यही पर हुई और वह आर्मी में बतौर अफसर भर्ती हुए। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डा. संजय पालीवाल ने बताया कि शहीद के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार  हरिद्वार में ही करने का निर्णय लिया गया है। शहीद के परिजन देर बुधवार शाम तक नागपुर पहुंच गए। इसके बाद वह दिल्ली से हरिद्वार के लिए रवाना होंगे।  शहीद के पार्थिव शरीर को सेना की ओर से ही हरिद्वार लाया जाएगा। बताया जा रहा है कि 11 बजे तक ही शहीद का शव पहुंच पहुंचेगा। इसके बाद दर्शन आदि प्रक्रिया पूरी कराते हुए दोपहर बाद ही अंतिम संस्कार किया जाएगा।
 ---------------------
चौक पर प्रतिमा लगाने की मांग
हरिद्वार। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ ने महाराष्ट्र में हुए शहीद रणजीत सिंह पंवार को श्रद्धांजलि दी। भगत सिंह चौक के पास हुई बैठक में अध्यक्ष आशुतोष तुम्बडिया, श्यामलाल शर्मा आदि ने कहा कि शहीद ले. कर्नल के आकस्मिक निधन से समूचे देश के साथ हरिद्वार को बड़ा ही आघात पहुंचा है। उन्होंने शिवालिकनगर चौराहे पर उनकी प्रतिमा लगाकर नामकरण करने की प्रशासन से मांग की। इस मौके पर मनोज शेखावत, भागीरथ सिंह शेखावत, हरी सिंह, मनोज सोलंकी, राजीव तुम्बडिया, सुधीर, दुर्गादत्त, ललित जोशी, राकेश शर्मा आदि शामिल हुए। वहीं भगत सिंह विचार प्रसार समिति के संरक्षक पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, पार्षद अमन गर्ग ने कहा कि शहीद की शहादत को हमेशा याद किया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष वरुण बालियान, अनुज सिंह, सचिन बैनीवाल, सचिन चौधरी, अवधेश यादव, अंकित चौहान आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें