II- जीआरपी की टीम के दिल्ली पहुंचने पर मृतक की हुई शिनाख्त
I
I I
I- पिछले एक महीने से दिल्ली में रेलवे स्टेशन पर रह रहा था भारत दास
I
I
I
Iसोमवार को योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय के अंदर फांसी के फंदे पर लटके मिले शव की शिनाख्त जीआरपी ने मंगलवार की देर शाम को करा ली। दिल्ली पहुंची टीम को शिनाख्त कराने में सफलता मिली है। मृतक भारत दास निवासी असम के परिजनों को जानकारी दी है।
I
I
I
Iपुलिस के अनुसार, सोमवार को हरिद्वार पहुंची योगनगरी एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में कपड़े टांगने वाली कुंडी में रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ एक अधेड़ व्यक्ति का शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान को नहीं हो पाई थी। जीआरपी पुलिस अधीक्षक तृप्ति भट्ट ने थानाध्यक्ष अनुज सिंह की अगवाई में शिनाख्त के लिए दो टीमों का गठन किया। टीम ने अहमदाबाद से हरिद्वार के बीच में पड़ने वाले ट्रेन के स्टापिज चेक किए। इसके बाद पुलिस थाना सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन पुरानी दिल्ली के सीसीटीवी चेक करने पर पता चला कि 25 जनवरी को एक ट्रेन की चपेट में आकर चोट लगने के कारण उक्त व्यक्ति को दिल्ली पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया था। सात फरवरी तक वह अस्पताल में भर्ती रहा।
I
I
I
Iजीआरपी थानाध्यक्ष अनुज सिंह, अपर उपनिरीक्षक अतुल चौहान व ललिता, कांस्टेबल प्रदीप कुमार, विनोद कुमार, अजेंद्र कामार के साथ दिल्ली में पहुंचकर अस्पताल में जानकारी जुटाई। जहां दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त भारत दास निवासी ग्राम हरपकोली मोगीया रामपुर आमरु पोस्ट, थाना विजयनगर जिला कामरुप आसाम के रूप में हुई। उपचार के दौरान उसने डाक्टरों को बताया था कि परिवार में उसकी दो बेटियो के अलावा एक भाई है, जो गांव में रहता है। जिनसे पिछले कई महीनो से बातचीत नहीं हुई। वह पिछले एक माह से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर रहता आ रहा था। एसपी तृप्ति भट्ट ने बताया कि अस्पताल से मिली जानकारी के आधार पर उसके परिजनों से संपर्क किया गया है। परिजनों के हरिद्वार पहुंचने पर पोस्टर्माटम करवाया जाएगा।I