फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सड़क किनारे लहूलुहान हालत में मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र के ग्राम डालूवाला-मजबता में शुक्रवार सुबह एक युवक का शव लहूलुहान मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने हत्या की आशंका को देखते हुए एफएसएल टीम को मौके पर बुलाकर साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि शुक्रवार सुबह करीब आठ बजे राहगीरों ने डालूवाला-मजबता मार्ग पर झाड़ियों के पास एक युवक का शव पड़ा देखा। उन्होंने इससकी सूचना पुलिस को दी। मृतक की पहचान नीटू सिंह (30) पुत्र भूरी सिंह निवासी ग्राम खालाटीरा थाना सिडकुल के रूप में हुई। जांच में सामने आया कि नीटू के सिर पर गहरी चोट लगी है।
पुलिस को प्रथम दृष्टया मामला हत्या का लग रहा है। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की जांच की। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण सामने आ पाएगा। फिलहाल हर एंगल से जांच की जा रही है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें