फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मंदिर की व्यवस्था बदली गई, अब मंदिर की क्षमता के आधार पर ही मिलेगा प्रवेश

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। बीते दिनों मनसा देवी पैदल मार्ग पर हुआ हादसा प्रशासनिक और मनसा देवी ट्रस्ट के साथ अधिकृत क्षेत्र के जिम्मेदार राजाजी टाइगर रिजर्व के लिए चिंता का विषय बना हुआ है। इस पर मंथन हुआ, जिसमें निष्कर्ष निकलकर आया कि राजाजी टाइगर रिजर्व के अधिकार क्षेत्र में व्यवस्थाओं के लिए अब केंद्र सरकार को पत्र भेजा जाएगा। वहीं मनसा देवी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने मंदिर की क्षमता के अनुरूप श्रद्धालुओं को प्रवेश देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

‘अमर उजाला’ से बातचीत में मनसा देवी व अखिल भारतीय अखाड़ परिषद के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि ऋषिकेश एम्स में कुछ मरीजों का उपचार चल रहा है। वहीं मृतक परिवारों की पीड़ा को लेकर वह काफी चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मृतकों के परिजनों को पांच लाख रुपये और घायल को एक-एक लाख रुपये देने की घोषणा की जा चुकी है।

दुर्घटना सीढ़ी मार्ग पर हुई है, जो राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में है। इस हिस्से में सुधार की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मंदिर की धारण क्षमता के अनुसार ही श्रद्धालु अब जाएंगे। वहीं भीड़ बढ़ने पर रोपवे सेवा को वनवे किया जाएगा। इसके अलावा उन्होंने मंदिर के पहुंच मार्ग पर व्याप्त समस्याओं के संबंध में अब केंद्र सरकार को पत्र लिखकर सुधारीकरण की तैयारी की है।
विज्ञापन

श्रीमहंत ने कहा कि टाइगर रिजर्व के ऐसे नियम हैं कि उसमें सुधार के कार्य नहीं किए जा सकते हैं। इसे लचीला बनाते हुए आस्था के स्थल तक सुगमता से पहुंचने के लिए सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए। श्रीमहंत रविंद्रपुरी ने कहा कि जितने पुलिस बल के जवान मंदिर की व्यवस्था में लगाए जा रहे हैं उसके अतिरिक्त 15 सिक्योरिटी गार्ड ट्रस्ट रख रहा है। इसके लिए कंपनी से अनुबंध हो चुका है। जूता स्टॉल समेत अन्य अव्यवस्थाओं को भी सुधार किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें