फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉलीथिन का विकल्प तैयार किया जाए

Sun, 12 Jul 2015 12:27 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
पालीथीन और प्लास्टिक पर प्रतिबंध के बावत अमर उजाला की ओर से लोगों के सुझाव जाने गए। इसके लिए कई लोगों कहा कि पॉलीथीन बनाने वाली फैक्ट्रियां ही बंद की जाए। तो कई ने कहा कि जब तक पालीथीन का विकल्प तैयार नहीं हो जाता, तब तक कुछ नहीं हो सकता है।
विज्ञापन


सुबह दस बजे से दोपहर 12 बजे तक शहर के कई लोगों ने अमर उजाला कार्यालय में फोन कर अपने विचार रखे। ज्वालापुर व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष पंकज बंसल ने कहा कि कपड़े के ऐसे सस्ते बैग बनने चाहिए, जिनकी कीमत पॉलीथीन के बराबर हो। साथ ही पॉलीथीन बनाने वाली फैक्ट्रियों को ही बंद किया जाए।

भूपतवाला निवासी जगत बंधु गुप्ता ने कहा कि पालीथीन पर रोक जरुरी है। इससे नालियां भी चौक हो जाती है। लेकिन कैन (गंगाजली) से कोई प्रदूषण नहीं होता। इसको प्रतिबंधित करना ठीक नहीं है। धीरवाली निवासी ज्ञानेंद्र पंडित ने कहा कि पॉलीथीन की जगह कपड़े या जूट का विकल्प तैयार होना चाहिए।
विज्ञापन


तभी पॉलीथीन पर अंकुश लगाया जा सकता है। ब्रह्मपुरी निवासी अजय कुमार ने कहा कि जिन फैक्ट्रियों पॉलीथीन का उत्पादन हो रहा है उन फैक्ट्रियों को ही बंद किया जाना चाहिए। इडस्ट्रीयल एरिया से अजय अरोड़ा ने बताया कि पालीथीन के कैरी बैग को प्रतिबंधित किया जाए।

अन्य चीजों जैसे गंगाजली या पैकिंग मेटेरियल को लेकर जब गाइडलाइन नहीं आती तब तक ढिलाई बरती जाए। विष्णुलोक कालोनी कनखल निवासी कपिलदेव ठाकुर ने कहा कि कांवड मेला आने वाला है। कई लोग प्लास्टिक कैन की बेचते हैं। ऐसे में कई लोगों ने हजारों का माल खरीद रखा है यदि प्लास्टिक की कैन प्रतिबंधित की जाती है तो ऐसे लोगों को आर्थिक नुकसान होगा।

पॉलीथीन पर पूरे प्रदेश में रोक लगे। विष्णु गार्डन निवासी राकेश अग्रवाल ने कहा कि कैरी बैग आम आदमी के जीवन में शामिल हो गया है। कैरी बैग के रिसाईकलिंग प्लांट लगने चाहिए। जिससे रिसाईकलिंग किए हुए माल से अन्य प्रोडक्ट बनाया जा सके।

ज्वालापुर के व्यापार मंडल के नेता अरविंद मंगल ने कहा कि पॉलीथीन का उत्पादन करने वाली फैक्ट्रियों में उत्पादन बंद हो चाहिए। प्लास्टिक की गंगाजली रोक लगाना गलत है। वहीं ललतारौ पुल निवासी कुशलपाल ने बताया कि पॉलीथीन बनाने फैक्ट्री बंद होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें