लालढांग। प्रभारी प्रधानाध्यापिका को तीन माह बाद भी वित्तीय चार्ज नहीं मिला है। मंगोलपुरा के प्रधानाध्यापक वित्तीय कार्यभार देख रहे हैं। इससे स्कूल के संचालन में परेशानियां आ रही हैं।
दरअसल, मंगोलपुरा राजकीय प्राथमिक विद्यालय की वरिष्ठ अध्यापिका ममता रानी को एक सितंबर 2025 को प्रभारी प्रधानाध्यापिका का चार्ज मिला था। इसमें उन्हें प्रशासनिक सामान्य चार्ज तो दे दिया गया, लेकिन वित्तीय चार्ज तीन माह बाद भी नहीं दिया गया है। अभी भी लालढांग के प्रधानाध्यापक सुभाषचंद पर ही वित्तीय चार्ज चल रहा है, जबकि विद्यालय में आठ अध्यापक हैं, लेकिन वित्तीय चार्ज नहीं होने से परेशानी आ रही है।
बता दें कि लालढांग के प्रधानाध्यापक सुभाषचंद दो साल से दोनों स्कूलों के प्रधानाध्यापक थे, मगर इनकी तैनाती लालढांग में है। एक सितंबर से इन्होंने मंगोलपुरा का चार्ज छोड़ दिया था, पर वित्तीय चार्ज अभी तक नहीं छोड़े हैं। उधर उप शिक्षा अधिकारी ब्रजपाल सिंह राठौर का कहना है कि वरिष्ठ अध्यापकों को पहले ही प्रधानाध्यापक के चार्ज लेने के आदेश जारी किए गए हैैं, अगर उन्हें वित्तीय चार्ज नहीं मिला है तो दिलवा दिया जाएगा।