फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: डिलीवरी ब्वॉय की बाइक चोरी कर भाग रहे आरोपी को पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में बुधवार रात डिलीवरी ब्वॉय की बाइक चोरी भाग रहे सोहेल खान को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया। उसे पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, भागूवाला, जिला बिजनौर निवासी गुरुदेव सिंह एक कंपनी में डिलीवरी का काम करता है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह देशरक्षक चौक के पास एक स्टोर में ऑर्डर लेने पहुंचा था। उसने अपनी बाइक स्टोर के बाहर खड़ी की और अंदर चला गया। तभी एक युवक बाइक को स्टार्ट कर भागने लगा। शोर सुनते ही गुरुदेव सिंह के साथियों और आसपास मौजूद लोगों ने पीछा किया। कुछ दूरी पर ही आरोपी को बाइक समेत पकड़ लिया गया।

इसके बाद आरोपी को थाने लाकर पुलिस के हवाले कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी सोहेल खान निवासी कबूलपुरा बदायूं उत्तर प्रदेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें