फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नहर पटरी किनारे मिला शव, नहीं हो पाई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
श्यामपुर। थाना क्षेत्र में शिव स्रोत कांगड़ी वाली रोड पर एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में भिजवा दिया है। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि बुधवार की देर शाम गश्त के दौरान शिव स्त्रोत कांगड़ी वादी रोड के पास एक व्यक्ति का शव मिलने की जानकारी मिली। मृतक की उम्र लगभग 55 से 60 वर्ष के बीच लग रही है। पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी जुटाना शुरू कर दिया है। फिलहाल, शव की पहचान के लिए प्रयास जारी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें