फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: आठ माह से फरार हत्यारोपी सिडकुल से गिरफ्तार, जेल भेजा गया

विज्ञापन
विज्ञापन
Iपथरी थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजाI
विज्ञापन




बीते आठ महीने से हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को पथरी पुलिस ने सिडकुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। शनिवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। मामले के अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजे जा चुके हैं।



पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार यह घटना बीते 3 मार्च को पथरी थाना क्षेत्र के शिवगढ़ गांव से लक्सर के रायसी क्षेत्र में गई एक बारात में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद से जुड़ी है। बारात में युवकों के बीच मारपीट हुई थी जिसे उस वक्त शांत करा दिया गया। हालांकि विदाई के बाद बारात के शिवगढ़ लौटते ही कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान 55 वर्षीय प्रमोद की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में 20 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था और छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी मनोज नौटियाल ने बताया कि इस मामले में आरोपी रवि निवासी शिवगढ़ थाना पथरी तभी से फरार चल रहा था और लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था। शनिवार को सुराग मिलने पर आरोपी रवि को सिडकुल से गिरफ्तार किया गया। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें