फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: सम्मोहित कर महिलाओं के जेवर ले जाने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने सम्मोहित कर महिलाओं से आभूषण ले जाने वाले एक शातिर को हरियाणा के रोहतक से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व 9500 रुपये बरामद किए गए हैं। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। ज्वालापुर में दो और कनखल में एक घटना हुई थी।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, चार मई को जगदीश नगर निवासी ज्ञान देवी मेहता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि तीन मई को बाइक सवार दो युवकों ने उन्हें सम्मोहित कर उनके हाथों से चार सोने के कंगन उतरवा लिए और मौके से फरार हो गए। ये घटना तब हुई थी जब वह सेक्टर-2 के पास मंदिर से लौट रही थीं। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल के निर्देश पर कोतवाल अमरजीत सिंह ने उप निरीक्षक नवीन नेगी की अगुवाई में टीम गठित की। टीम ने घटनास्थल से सीसीटीवी फुटेज खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि लगातार जांच और पूछताछ के बाद खोजबीन करते हुए रविवार को आरोपी कुलदीप उर्फ बजीरा निवासी इंदिरा कॉलोनी, रोहतक हरियाणा को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से 9500 रुपये और वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। पूछताछ के बाद सोमवार को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें