फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: 36 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, भीषण गर्मी में लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। दो दिन से गर्मी बढ़ने लगी है। सोमवार को गर्मी की वजह से लोग घरों से कम ही बाहर निकले। दोपहर में बाजारों में भी इसका प्रभाव देखने को मिला। मौसम विभाग के अनुसार मई में तापमान में अब बढ़ोतरी होगी। सोमवार को अधिकतम तापमान 36.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद के डॉ. हेमंत आर्य ने बताया कि गर्मी के मौसम में शरीर से पसीना निकले से पानी की कमी होती है, इसलिए पानी के अलावा, तरल पदार्थ के फलों के जूस का सेवन अधिक से अधिक करें। गर्मी में घर से बाहर निकलते समय छाता, गीला तोलिया, रूमाल सिर पर रखें। गर्मी से लोगों की परेशानी बढ़ सकती है इस दौरान सावधान रहने की आवश्यकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें