- हरिद्वार रेलवे स्टेशन की घटना, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन से देहरादून जा रही महिला यात्रा का पर्स चोरी कर एक युवक ट्रेन से कूदकर झाड़ियों के बीच से फरार हो गया। जीआरपी ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, मंजीत कौर अरोड़ा पत्नी स्व. मनमोहन सिंह निवासी शिव काॅलोनी पटेलनगर देहरादून ने शिकायत दी। बताया कि कुंभ एक्सप्रेस ट्रेन में वह मधुपुर रेलवे स्टेशन से सवार होकर देहरादून आ रही थी। हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद ट्रेन खाली हो गई। कुछ देर बाद ट्रेन देहरादून के लिए चलने लगी। तभी एक शख्स ने उनका बैग चोरी कर लिया। उस पर नजर पड़ी तो वह तुरंत भागकर ट्रेन से नीचे कूदकर झाड़ियों में भाग गया।
मनसा देवी मंदिर जाने वाली ट्रॉलियां के पास जाने वाले रास्ते से आरोपी फरार हुआ। बैग के अंदर मोबाइल फोन के अलावा 25 रुपये की नकदी व दस्तावेज मौजूद थे। जीआरपी थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।