फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: हथकड़ी छुड़ाकर भागा आरोपी, पांच घंटे बाद दोबारा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। चोरी के मामले में जीआरपी की गिरफ्त में आया एक आरोपी हथकड़ी छुड़ाकर फरार हो गया। इससे जीआरपी में हड़कंप मच गया और टीमें खोजबीन में जुट गई। जीआरपी ने पांच घंटे में आरोपी को देहरादून के ब्राह्मणवाला पकड़ लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


जीआरपी के मुताबिक, जीआरपी की टीम ने चेकिंग के दौरान बुधवार रात यात्री की जेब काटने के आरोप में हरिद्वार रेलवे स्टेशन से टिंकू निवासी मीमलाना मुजफ्फरनगर हाल ब्राह्मणवाला थाना पटेल नगर देहरादून को गिरफ्तार किया था। आरोपी को हिरासत में लेने के बाद पूछताछ के लिए एक सिपाही की निगरानी में थाने लाया गया। रात में आरोपी ने हथकड़ी से छुड़ाया और ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की जानकारी मिलते ही हड़कंप मच गया। पुलिस टीम ने खोजबीन शुरू कर दी। करीब पांच घंटे बाद आरोपी को ब्राह्मणवाला पटेलनगर देहरादून से दोबारा गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ एक और मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें