फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: लापता युवक से धोखाधड़ी में फरार आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक मामले में एक साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी आसिफ निवासी जीजा कॉलोनी, बवाना, थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, दिल्ली को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर 2025 को दुर्गा प्रसाद पुत्र रामसेवक थाना सरपतहा जिला जौनपुर यूपी हाल पता टीन मार्केट हरिधाम कॉलोनी रावली महदूद सिडकुल ने प्राथमिकी दर्ज कराई थी। बताया था कि उनका भाई अरविंद यादव 14 अगस्त को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया था। सभी जगह पता करने पर भी कुछ सुराग नहीं लगा था। पुलिस ने अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।

पुलिस ने जब सीसीटीवी कैमरें खंगाले तो अरविंद यादव आखिरी बार रेलवे स्टेशन के पास कुछ लोगों के साथ दिखाई दिया था। पता चला था कि उससे इन लोगों ने धोखाधड़ी करते हुए रकम हड़प ली। पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई और टप्पेबाजी करने वालों को चिह्नित करना शुरू किया, जिनमें आरोपी की पहचान आसिफ निवासी दिल्ली के रूप में हुई। वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने खोजबीन करते हुए सोमवार को उसे दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को यहां लाने के बाद उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया। हालांकि गोविंद का आज तक कुछ पता नहीं चल पाया। थानाध्यक्ष नितेश शर्मा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें