फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: नाबालिग से मारपीट के मामले में रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। थाना क्षेत्र में नाबालिग के साथ गांव के कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सनव्वर निवासी हलवाहेड़ी ने तहरीर देकर बताया कि बीते बृहस्पतिवार शाम उसका भतीजा साकिब (17) दुकान से सामान लेकर घर आ रहा था। इसी दौरान गांव के सालिम, समीर, साहिल और रिहान ने घर में घुसकर रॉड और डंडे से मारपीट की। थाना प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह ने बताया कि पीड़ित के चाचा की तहरीर पर नामजद के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आस पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें