इसके कुछ देर बाद ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत अपने काफिले के साथ दक्ष मंदिर पहुंचे। उनके साथ कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक और अन्य भाजपा नेता भी थे। बंशीधर भगत और मदन कौशिक के आते ही गेट खोल दिया गया। उन्होंने मंदिर में पूजा अर्चना की और जल चढ़ाया।
लॉकडाउन के नियम सभी के लिए बराबर हैं। किसी के मंदिर में जाने और पूजा करने की बात संज्ञान में नहीं है। पता करेंगे कि प्रतिबंध के बावजूद किसने और किन परिस्थितियों मंदिर में पूजा अर्चना की है। यदि नियमों की अनदेखी की गई तो जांच कराकर कार्रवाई करेंगे।
-डी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसएसपी, हरिद्वार
हरिद्वार में नियमों के पालन के बीच मंदिर में पूजा अर्चना की। मुझे किसी ने मंदिरों में पूजा अर्चना और जल चढ़ाने पर प्रतिबंध की कोई जानकारी नहीं दी थी। मंदिर में शारीरिक दूरी और अन्य सभी नियमों का पूरी तरह से पालन किया गया।
-बंशीधर भगत, प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा