फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: किशोरी बरामद, शादी का झांसा देने वाले मां-बेटा गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल कोतवाली क्षेत्र से लापता हुई किशोरी को पुलिस ने आठ घंटे में सकुशल बरामद कर लिया। मामले में शादी का झांसा देकर किशोरी को अपने साथ ले जाने वाले मां-बेटे को हिरासत में ले लिया। प्राथमिकी में पोक्सो एक्ट की वृद्धि कर दोनों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, दो मई को कनखल निवासी एक व्यक्ति ने अपनी नाबालिग पुत्री के बिना बताए घर से चले जाने की सूचना दी। इस पर कोतवाली में अपहरण की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसएचओ देवेंद्र सिंह रावत के नेतृत्व में टीम गठित खोजबीन में लगाई गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालते हुए किशोरी की लोकेशन ट्रेस की गई।
इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह रावत ने बताया कि सुराग मिलने पर टीम ने सिडकुल क्षेत्र के रसूलपुर से किशोरी को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि एक महिला और उसके बेटा किशोरी को बहलाकर अपने साथ ले गए थे। उससे शादी कराने की कोशिश की जा रही थी। आरोपी अक्षय कुमार निवासी सगदपुर मलीपुर, थाना सदर कोतवाली, सहारनपुर और उसकी मां को हिरासत में लेकर पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें