फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: ओवरलोड डंपर ने किशोर को मारी टक्कर, पैर कुचला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पथरी। थाना क्षेत्र में एक किशोर को ओवरलोड डंपर ने टक्कर मारते हुए पैर कुचल दिया। किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। इस घटना पर ग्रामीणों ने रोष जताते हुए ओवरलोड डंपरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, सोमवार की शाम मोहम्मद आहद (15) पुत्र शहजाद निवासी ग्राम घिस्सूपुरा (पप्पू बस्ती) अपने घर से मोटरसाइकिल लेकर फेरूपुर पेट्रोल पंप गया था। पेट्रोल लेने के बाद जब वह वापस लौट रहा था, तभी धनपुरा पीठ बाजार की ओर से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने उसे टक्कर मार दी और उसके पैर को कुचलते हुए मौके से फरार हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।



घिस्सूपुरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता मोहम्मद सलीम अहमद ने कहा कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद ओवरलोड और तेज़ रफ्तार डंपरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही। उन्होंने सवाल उठाया कि आखिर कब तक मासूम लोग इन लापरवाह चालकों का शिकार होते रहेंगे। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से अपील की है कि अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। थानाध्यक्ष रविन्द्र कुमार ने बताया कि जल्द ही क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें