पथरी। थाना क्षेत्र से एक किशोरी लापता हो गई। बुक्कनपुर निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि 19 अप्रैल को उसकी बेटी घर से लापता है। आरोप लगाया कि गांव का एक युवक बेटी को बहलाकर अपने साथ ले गया है। एसओ रविंद्र कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। किशोरी की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे बरामद कर लिया जाएगा।