फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से देह व्यापार कराने की आरोपी महिला गिरफ्तार

Wed, 22 Feb 2017 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
किशोरी को जिस्मफरोशी के धंधे में धकेलने की आरोपी महिला एवं उसके भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जांच में अब किशोरी से रेप करने वाले ग्राहकों को भी चिह्नित करने की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


मंगलवार को श्यामपुर पुलिस ने किशोरी के पिता की शिकायत पर महिला मीना पत्नी प्रदीप के खिलाफ देह व्यापार के धंधे में एक नाबालिग लड़की को धकेलने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि हरिद्वार के कई होटलों में ले जाकर मीना ने किशोरी से जिस्मफरोशी कराई। इस एवज में मीना कुछ रुपये किशोरी को दे देती थी जबकि खुद ठीक-ठाक रकम ग्राहकों से वसूलती थी। एसओ श्यामपुर प्रदीप तोमर ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। वह मूल रूप से रानीखेत अल्मोडा की रहने वाली है। महिला के भाई जगत सिंह ने किशोरी को मुंह खोलने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी थी, इसलिए उसे भी गिरफ्तार किया है। बताया कि महिला ने अपने पति को छोड़ रखा है और कई वर्ष से क्षेत्र के ही एक गांव में रह रही थी। अब उसने अपना मकान बना लिया था। महिला के दो बच्चे है। बताया कि मीना के मोबाइल फोन से कई ग्राहकों के फोन नंबर भी मिले हैं। उन होटलों के रजिस्टर भी पुलिस खंगालेगी जहां जिस्मफरोशी कराई जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें