फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगा में डूब रहे हरियाणा के दो किशोर कांवड़ यात्रियों को बचाया

विज्ञापन
विज्ञापन
हरियाणा के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

- स्नान करते समय बहने लगे थे दोनों, एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। हरकी पैड़ी क्षेत्र में गंगा स्नान कर रहे हरियाणा के दो किशोर कांवड़ यात्रियों को एसडीआरएफ की टीम ने डूबने से बचा लिया। दोनों किशोर गंगा के तेज बहाव में फंसकर बहने लगे थे। रेस्क्यू अभियान चलाकर उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

घटना सोमवार को कांगड़ा पुल और श्री ब्रह्मर्षि खेतेश्वर घाट के पास हुई। गंगा स्नान के दौरान 15 वर्षीय मनीष निवासी कैथल, हरियाणा और 15 वर्षीय करण निवासी करनाल, हरियाणा गहरे पानी में चले गए। तेज बहाव के कारण दोनों संतुलन खो बैठे और बहने लगे। घटना देख घाट पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद मौके पर तैनात एसडीआरएफ की दो रेस्क्यू टीमें तत्काल सक्रिय हो गईं। जवानों ने गंगा में छलांग लगाकर दोनों किशोरों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद दोनों किशोरों का प्राथमिक स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया, जिसमें उनकी हालत सामान्य पाई गई। इसके बाद उन्हें सुरक्षित उनके साथियों और परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें