फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: गंगाजल चोरी, पुलिस ने उपलब्ध कराया नया जल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ के ध्यानार्थ...
विज्ञापन

बहादराबाद। पतंजलि योगपीठ के पास एक यात्री की कांवड़ से गंगाजल चोरी होने का मामला सामने आया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल नए गंगाजल की व्यवस्था कराकर कांवड़ यात्री को उसकी यात्रा आगे जारी रखने में मदद की। सीओ बहादराबाद संजय चौहान ने बताया कि सोमवार को पतंजलि योगपीठ के पास मोदीपुरम (मेरठ) निवासी अर्जुन उर्फ भोले ने डायल-112 पर सूचना दी कि उसकी कांवड़ से गंगाजल चोरी हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और कांवड़ यात्री को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई। पुलिस ने तत्काल नए गंगाजल की व्यवस्था कराई, जिसके बाद यात्री अपनी कांवड़ लेकर सकुशल अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें