छात्रा के पिता ने कहा कि छुट्टी होने पर बस जब पहुंची तो उसमें उनकी बेटी नहीं थी। स्कूल जाकर पता करने पर जानकारी दी कि बेटी स्कूल नहीं आई। स्कूल में लोगों से पता किया गया तो उन्होंने स्कूल आने की जनकारी दी।
हरिद्वार के सिडकुल थाना क्षेत्र में स्कूल की बस में सवार होकर निकली किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, गणेश एन्क्लेव नवोदय नगर निवासी व्यक्ति ने शिकायत देकर बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री शनिवार की सुबह घर से स्कूल बस में सवार होकर रोशनाबाद स्थित स्कूल जाने के लिए गई थी। छुट्टी होने पर बस जब पहुंची तो उसमें उनकी बेटी नहीं थी।
स्कूल जाकर पता करने पर जानकारी दी कि बेटी स्कूल नहीं आई। स्कूल में लोगों से पता किया गया तो उन्होंने स्कूल आने की जनकारी दी। आरोप लगाया कि बेटी के लापता होने में स्कूल स्टाफ की लापरवाही है। एसओ मनोहर सिंह भंडारी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी गई है।