फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रोशनदान तोड़कर आश्रय गृह से भागा किशोर दिल्ली में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में खुला आश्रय गृह से शुक्रवार तड़के रोशनदान तोड़कर फरार हुए किशोर को देर रात दिल्ली से ढूंढ लिया। किशोर अपने घर पहुंच गया था। संस्था की टीम ने लिखा-पढ़ी के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। इधर, पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, खुला आश्रय गृह कनखल की अधीक्षक अपर्णा तिवारी की तरफ से दी गई शिकायत में बताया गया था कि खुला आश्रय गृह में रेलवे चाइल्ड लाइन हरिद्वार की टीम 27 मई की मध्यरात्रि बजरंगपुरा दिल्ली निवासी एक किशोर को अस्थायी आश्रय के लिए लेकर आई थी। बालक को यहां आश्रय दिया गया। तब से वह यहां रह रहा था।
शुक्रवार तड़के रोशनदान को तोड़कर कर वह भाग निकला। उसके कमरे में पहुंचने पर इसका पता चला। शिकायत मिलते ही पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया था। पुलिस के अलावा संस्था की टीम भी खोजबीन में लगी थी। थानाध्यक्ष चंद्रमोहन सिंह ने बताया कि किशोर संस्था को दिल्ली में ही अपने घर पर मिल गया है। प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें