फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: अतिक्रमण हटाने गई टीम से अभद्रता, ढाबे के बाहर उड़ेला कूड़ा, बाजार बंद

Tue, 09 Jun 2026 08:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
- व्यापारियों और नगर अधिकारियों-कर्मचारियों हुई तीखी नोकझोंक
विज्ञापन

- हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने कोतवाली में दी कार्रवाई के लिए तहरीर
- व्यापारियों पर एसएनए पर कार्रवाई के मांग के लिए दिया धरना
अतिक्रमण हटाने गई टीम से अभद्रता, ढाबे के बाहर उड़ेला कूड़ा, बाजार बंद
हरिद्वार। अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत अपर रोड पर अतिक्रमण कर रखे गए जनरेटर को हटाने पर व्यापारी नेता संजीव नैय्यर और सहायक नगर अधिकारी में बहस हो गई। मामला इतना बढ़ा कि एसएनए और कर्मचारियों के साथ अभ्रदता करने का आरोप लगाकर निगम कर्मचारियों ने व्यापारी नेता के ढाबे के बाहर वाहन में भरा कूड़ा उड़ेल दिया। व्यापारियों ने भी एसएनए और निगम कर्मचारियों पर व्यापारियों का उत्पीड़न करने का आरोप लगाकर बाजार बंद कर धरना दिया। तीखी नोकझोंक और हंगामे के बाद दोनों पक्षों ने कार्रवाई के लिए कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि, शाम में कूड़ा उठान होने के बाद व्यापारियों की ओर से दुकाने खोली दी गईं।
जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन की ओर से अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को भी अपर रोड पर नगर निगम के सहायक नगर अधिकारी (एसएनए) कर्मचारियों के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि जब व्यापारी नेता के प्रतिष्ठान के बाहर खड़े जनरेटर को निगम टीम हटाने लगी तो एसएनएम और उनमें कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामले ने तूल पकड़ लिया। नगर निगम प्रशासन का कहना है कि व्यापारी नेता ने एसएनए और कर्मचारियों के साथ अभद्रता की है। इससे नाराज कर्मचारियों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरे कूड़े को लाकर व्यापारी नेता की दुकान के बाहर डाल दिया जो सड़क पर फैल गया।
कूड़ा डालने के बाद बड़ी संख्या में व्यापारियों ने इसका विरोध करते हुए अपर रोड से हरकी पैड़ी तक पूरा बाजार बंद कर दिया। इस बीच नगर निगम के कर्मचारियों और व्यापारियों के बीच बहुत तीखी नोकझोंक हुई। पुलिस ने किसी तरह मामले को शांत कराया। वहीं, विवाद के दौरान बड़ी संख्या में नगर निगम के अफसरों पर कार्रवाई करने की मांग पर व्यापारियों ने धरना दिया। शहर कोतवाली में नगर निगम के कर्मचारियों और व्यापारी नेता ने एक दूसरे पक्ष के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

व्यापारी नेता संजीव नैय्यर ने कहा कि व्यापारियों ने अतिक्रमण हटाने का हमेशा सहयोग किया है लेकिन नगर निगम के अफसरों से जिस तरह की गुंडागर्दी दिखाई है उसको बरदाश्त नहीं किया जाएगा। अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजय पालीवाल ने कहा कि नगर निगम आखिर किसके इशारे पर व्यापारियों का उत्पीड़न कर रहा है। इसकी जांच होनी चाहिए । धरना देने वाले व्यापारियों में दर्जाधारी मंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि, अमन शर्मा, संजय चौहान, गौरव अरोड़ा, संदीप, कमल ब्रजवासी, विष्णु शर्मा, संजय त्रिवाल, उज्जवल पंडित, हिमांशु गुप्ता, शुभम अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें