फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बोर्ड परीक्षाओं में अध्यापकों को नहीं मिलेगा अवकाश

विज्ञापन
विज्ञापन
- मुख्य शिक्षा अधिकारी ने जारी किया आदेश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। बोर्ड परीक्षाओं में अध्यापकों को अवकाश नहीं दिया जाएगा। केवल विषम परिस्थिति में ही अवकाश दिए जाने की छूट दी गई है, ताकि बोर्ड परीक्षाएं व्यवस्थित ढंग से संचालित होती रहें।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी नरेश कुमार हल्दियानी की ओर से शासन का हवाला देते हुए आदेश जारी किए गए हैं कि चूंकि, 21 फरवरी से 20 मार्च तक हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं होंगी। इसके मद्देनजर किसी भी प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक और शिक्षकों को बोर्ड परीक्षा अवधि में कोई भी अवकाश नहीं दिया जाएगा। यदि कोई विषम परिस्थिति होगी तो अवकाश नियमानुसार स्वीकृति किया जाएगा। उन्होंने आदेशों का सख्ती के साथ पालन करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि, स्कूलों को बोर्ड परीक्षाओं के लिए केंद्र भी बनाया गया है। अध्यापकों की ड्यूटी भी परीक्षाओं में लगाई गई है, इसलिए, उन्होंने शासन के आदेश पर अध्यापकों की छुट्टियां बोर्ड परीक्षा चलने तक निरस्त की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें