फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव के बताए गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहादराबाद। राजकमल साइंस एंड मैनेजमेंट कॉलेज बहादराबाद में शुक्रवार को अग्नि सुरक्षा सप्ताह के दौरान अग्निशमन विभाग की ओर से एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को अग्नि दुर्घटनाओं से बचाव, आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित निर्णय लेने तथा सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक बनाना रहा।
विज्ञापन

एफएसओ बीरबल सिंह ने विद्यार्थियों को आग लगने के विभिन्न कारणों, उससे बचाव के उपायों और आपदा की स्थिति में अपनाए जाने वाले आवश्यक कदमों की जानकारी दी। उन्होंने अग्निशमन यंत्रों के सही व सुरक्षित उपयोग की विधि को समझाते हुए व्यावहारिक प्रदर्शन कर दिखाया गया, जिससे छात्रों को वास्तविक परिस्थितियों का अनुभव प्राप्त हुआ।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राघवेंद्र चौहान ने कहा कि इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं सुरक्षा के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में अग्नि सुरक्षा के प्रति सजग रहना अनिवार्य हो गया है, क्योंकि छोटी-सी असावधानी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को न केवल आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने में सक्षम बनाते हैं, बल्कि उनमें जिम्मेदारी, सजगता एवं नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। इस मौके पर सचिव राजेश देवी,दुष्यंत प्रताप, नितिन चौहान,डॉ. दीक्षा चौहान, डॉ. अनिरुद्ध कुमार, प्रवीण कुमार, अजय कुमार, इशिका पंडित, विनीत कुमार, प्रिया सैनी, नैंसी चौहान, अरबाब राव, सिया पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें