फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में शुरू हुईं आपातकालीन सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल में आपातकालीन सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। मरीजों को अस्पताल की ओर से 24 घंटे चिकित्सा सुविधाएं दी जाएंगी। इससे मरीजों को राहत मिल सकेगी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल परिसर में दो सौ बेड का मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल शुरू किया गया है। हालांकि अभी अस्पताल में महिलाओं की डिलीवरी शुरू नहीं हो पाई है लेकिन महिलाओं के लिए ओपीडी सेवाएं चल रही हैं। महिलाएं सरकारी दरों पर अपना उपचार करा रहीं हैं।
अब अस्पताल प्रशासन की ओर से आपातकालीन सेवाएं भी शुरू कर दी गई हैं। अस्पताल में किसी भी समय आने वाले मरीजों का उपचार किया जा रहा है। अस्पताल को पीपीपी मोड पर चलाने वाली कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर मनोज मिश्रा का कहना है कि आपातकालीन सेवाएं शुरू होने से मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ेगा। मरीजों को सस्ता और उपचार मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें