फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: रन फॉर डीएवी में तनिष, ईशिता, अर्णव और तेजस्विनी प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

- गांधी जयंती पर डीएवी ने दिया स्वास्थ्य-एकता का संदेश, विजेताओं को मिलेंगे नकद पुरस्कार
- 1250 से अधिक विद्यार्थियों-शिक्षकों ने लिया भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिद्वार। डीएवी स्पोर्ट्स डीएवी प्रबंधकारिणी समिति नई दिल्ली की ओर से रन फॉर डीएवी का आयोजन किया गया। इसमें डीएवी पब्लिक स्कूल और बीएम डीएवी के 900 विद्यार्थियों, 250 शिक्षक-कर्मचारी और 100 अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।
प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर स्वास्थ्य, एकता, सेवा, फिटनेस, जिम्मेदारी और राष्ट्रीय गौरव का संदेश देने के लिए रन फॉर डीएवी का आयोजन किया गया, जो बीएचईएल स्पोर्ट्स स्टेडियम से शुरू होकर हरिद्वार से गांधी स्मारक, भगत सिंह चौक हरिद्वार तक हुई।
विज्ञापन

डीएवी जगजीतपुर हरिद्वार से छात्र वर्ग में प्रथम तनिष और छात्रा वर्ग से ईशिता रहीं। द्वितीय देवांश वर्मा और आस्था कपूर रहीं। तृतीय तेजस पांडेय व गहना नेगी बनीं। बीएम डीएवी हरिद्वार से छात्र वर्ग से प्रथम अर्णव खत्री और छात्रा वर्ग से तेजस्विनी पंवार बनीं। द्वितीय काव्य पटेल और मिष्ठी रावत रहीं। तृतीय पार्थ मित्तल व अद्विका राणा रहीं। विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र के साथ-साथ प्रथम पुरस्कार 11,000 रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5,100 और तृतीय पुरस्कार 2,100 रुपये प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

इस मौके पर नेवी ऑफिसर कैप्टन मुकेश छाबड़ा, हॉफ आयरन मैन डॉ. संजय पटेल, सुनील जायसवाल, विशाल गुप्ता, सुमित राठौड़, प्रधानाचार्य मनोज कुमार कपिल, प्रधानाचार्य लीना भाटिया आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें