फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण के लिए चुनाव चिह्न आवंटित

Thu, 24 Dec 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। तीसरे चरण में (दो जनवरी) रुड़की एवं नारसन ब्लॉक में होने जा रहे पंचायत चुनाव के लिए बुधवार को चुनाव चिह्न आवंटित किए गए। सुबह से शाम तक जिला पंचायत कार्यालय में जिला पंचायत सदस्य के पद के प्रत्याशियों एवं प्रस्तावकों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन


रुड़की और नारसन ब्लॉक के ग्राम प्रधान, बीडीसी, ग्राम पंचायत सदस्य और जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशियों के लिए दो जनवरी को मतदान होना है। दोनों ब्लाकों में 18 जिला पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान के 110, बीडीसी के 80, ग्राम पंचायत सदस्य के 1342 पदों के लिए चुनाव होना है। जिला पंचायत कार्यालय पर जिला पंचायत सदस्य के लिए सिंबल वितरण कार्य किया गया। सुबह आठ बजे से शुरू प्रक्रिया के तहत शांतिपूर्वक चुनाव चिह्न बांटे गए। दो खिड़कियों से शुरू हुआ वितरण कार्य शाम पांच बजे तक चलता रहा। जिला निर्वाचन अधिकारी हरबंस सिंह चुघ ने बताया कि जिला पंचायत कार्यालय, नारसन और रुड़की ब्लॉक कार्यालय में शांतिपूर्वक चुनाव चिह्न आवंटित हुए।

वाहन, कार्यालय की अनुमति भी ली
चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ प्रत्याशियों ने प्रचार के लिए वाहनों और कार्यालयों के लिए अनुमति ली। इस दौरान कई प्रत्याशी वाहन लेने की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए। जिसके चलते उन्हें बिना अनुमति लिए ही लौटना पड़ा।
विज्ञापन


प्रचार में जुटे प्रत्याशी
चुनाव चिह्न बंटते ही सभी प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया। पूर्व में छप चुके बैनर पोस्टरों के स्थान पर सिंबल मिलते ही नई सामग्री प्रकाशित करवानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें