फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: बरफी-घेवर 100 रुपये महंगे, चाट, समोसा और जलेबी के भी दाम बढ़े

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य तेल और चीनी के दाम बढ़े, मिठाई-पकवान भी हुए महंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पथरी। चीनी, सरसों तेल और रिफाइंड तेल के दामों में बढ़ोतरी का असर अब मिठाई और पकवानों के दामों पर भी पड़ने लगा है। क्षेत्र में मिठाई, पकौड़ी, चाट और लस्सी के दाम बढ़ गए हैं। इससे लोगों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ रहा है।

क्षेत्र में पहले बरफी और घेवर 400 रुपये प्रति किलो बिक रहे थे। अब इनके दाम बढ़कर 500 रुपये प्रति किलो हो गए हैं। वहीं, बूंदी के लड्डू, गुलदाना और रसगुल्ले पहले 180 रुपये प्रति किलो बिकते थे, जिनकी कीमत अब 200 रुपये प्रति किलो हो गई है। पकौड़ी के दाम भी बढ़े हैं।
विज्ञापन

पहले पकौड़ी 160 रुपये प्रति किलो बिक रही थी, जबकि अब 200 रुपये प्रति किलो हो गई है। भटूरे और समोसे के दाम भी पांच रुपये बढ़ाए गए हैं। पहले एक भटूरा और एक समोसा 15 रुपये में मिलता था, अब इसके लिए 20 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

चाट की छोटी प्लेट पहले 20 रुपये और बड़ी प्लेट 40 रुपये की थी। अब इनके दाम क्रमश: 30 और 60 रुपये हो गए हैं। लस्सी का छोटा गिलास 20 से बढ़कर 30 रुपये और बड़ा गिलास 40 से बढ़कर 60 रुपये हो गया है। जलेबी भी 160 रुपये से बढ़कर 200 रुपये प्रति किलो हो गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें