फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वामी रामदेव के निशाने पर कथा वाचक: बताया ढोंगी और पाखंडी, धीरेंद्र शास्त्री के बयानों का दिया उदाहरण

Mon, 23 Nov 2026 09:08 PM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

वायरल वीडियो में स्वामी रामदेव मंच से कहते दिख रहे हैं कि कुछ लोग ना वेद पढ़े हैं, ना दर्शन उपनिषद पढ़े हैं, ना कुरान पढ़े हैं, ना रामायण, ना महाभारत, ना संविधान को जानते हैं और ना लोकतंत्र को जानते हैं और खड़े होकर सिर्फ बकवास करते हैं।
विज्ञापन
धीरेंद्र शास्त्री और बाबा रामदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

योग गुरु स्वामी रामदेव ने सोमवार को कथा वाचकों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने किसी का नाम तो नहीं लिया लेकिन बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के बयानों का उदाहरण देते हुए तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि बावला, ढोंगी, पाखंडी और धूर्त भी आज सनातन को बदनाम करने पर तुला है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि यह तीखी प्रतिक्रिया उनकी 23 नवंबर को जमशेदपुर में महिला पतंजलि योग समिति पूर्वी सिंहभूम के प्रांतीय महासम्मेलन के मंच से दी गई है। वायरल वीडियो में स्वामी रामदेव मंच से कहते दिख रहे हैं कि कुछ लोग ना वेद पढ़े हैं, ना दर्शन उपनिषद पढ़े हैं, ना कुरान पढ़े हैं, ना रामायण, ना महाभारत, ना संविधान को जानते हैं और ना लोकतंत्र को जानते हैं और खड़े होकर सिर्फ बकवास करते हैं। उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि कुछ ऐसे अज्ञानी कथा वाचक कहते हैं कि हम सनातनी हैं, हम हिंदू धर्म को बचाएंगे, अरे खुद को ही बचा ले बावले, पाखंडी और धूर्त तो बेहतर होगा।

स्वामी रामदेव ने भूत-प्रेत बाधा के नाम पर दरबार लगाने वालों पर भी निशाना साधा। रामदेव ने ऐसे कथावाचकों को ढोंगी और पाखंडी बताया जो भीड़ को उत्तेजित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस पाखंड का सबसे ज्यादा शिकार मां, बहन और बेटियां होती हैं। इसलिए महिलाओं को ऐसे कथावाचकों से सावधान रहने की जरूरत है।
विज्ञापन


UK Top News: सात मृतकों की हुई अंत्येष्टि, गुलदार ने महिला को मार डाला, कल होगा सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट

Trending Videos
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर यह है चर्चा
सोशल मीडिया पर प्रसारित तमाम वीडियो में बताया जा रहा है कि स्वामी रामदेव धीरेंद्र शास्त्री के उस बयान पर भड़के थे, जिसमें उन्होंने भगवान राम और भगवान कृष्ण की तुलना की थी। बता देंं कि बीते दिनों धीरेंद्र शास्त्री ने कृष्ण के स्वरूप को टेढ़ा-मेढ़ा बताया था। इस पर रामदेव ने कहा कि जो देवी-देवताओं की तुलना करे, राम महान हैं, कृष्ण तो टेढ़े-मेढ़े हैं और फिर माफी मांग ली। बांके बिहारी के आगे मत्था टेक दिया, फिर वह क्यों बोल रहा है कि कृष्ण तो टेढ़े ही हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे कथा वाचकों की मति मारी गई है और वह पाखंडी हैं। उन्होंने कहा कि देवी-देवताओं की तुलना या अपमान करना गलत है।

महज छह दिन पहले की थी तारीफ
सबसे दिलचस्प बात यह है कि 6 दिन पहले 17 नवंबर को प्रतापगढ़ की कथा में स्वामी रामदेव ने धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ की थी। उन्होंने शास्त्री को भगवान का अंशावतार बताया था। अब छह दिन के भीतर ही रामदेव की राय पूरी तरह बदल गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें