फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: चाकू के साथ संदिग्ध युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र में चाकू लेकर घूम रहे संदिग्ध युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी का चालान कर दिया गया। एसएचओ कुंदन सिंह राणा ने बताया कि शुक्रवार देर रात सेक्टर-2 के पास से चेकिंग के दौरान एक युवक पुलिस को देखकर तेजी से भगत सिंह चौक की ओर जाने लगा। शक होने पर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से चाकू बरामद हुआ। पूछताछ में उसने अपना नाम सत्यप्रकाश निवासी बलिया हाल निवासी रेलवे फाटक ज्वालापुर बताया।
विज्ञापन


संदिग्ध हालात में युवती लापता, गुमशुदगी
हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र से एक 21 वर्षीय युवती संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। नवोदय नगर टिहरी विस्थापित कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनकी पुत्री 30 जनवरी की शाम करीब साढ़े छह बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। इसके बाद से वह वापस नहीं लौटी। रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। एसओ नितेश शर्मा ने बताया कि युवती की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें