फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेशो बनीं बहादराबाद की ब्लॉक प्रमुख

Thu, 09 Jun 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला हरिद्वार
विज्ञापन
प्रमख्‍ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बहादराबाद। बहादराबाद विकास खंड में बुधवार को हुए ब्लॉक प्रमुख के चुनाव में अलीपुर निवासी सुरेशो देवी प्रमुख, ललिता देवी ज्येष्ठ और गामा को कनिष्ठ उपप्रमुख चुना गया। इस बीच विजयी प्रत्याशियों के समर्थकों ने जीत की खुशी में जमकर हर्षोल्लास मनाया। जीत के बाद तीनों प्रत्याशियों ने क्षेत्र के समग्र विकास का संकल्प दोहराया है।
विज्ञापन

  बुधवार की सुबह दस बजे निर्वाचन अधिकारी मोहित चौधरी की देखरेख में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हुआ। सघन चेकिंग के बाद मतदाताओं ने वोट डाला। ब्लॉक कार्यालय में हुए मतदान में कुल 40 क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव अधिकारी मोहित चौधरी ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद पर सुरेशो देवी पत्नी प्रियव्रत निवासी अलीपुर 31 मत प्राप्त कर विजयी हुईं। उनकी प्रतिद्वंद्वी नीलम देवी पत्नी संजय निवासी सराय को मात्र नौ मत प्राप्त हुए। ज्येष्ठ प्रमुख पद पर ललिता देवी पत्नी नीरज चौहान निवासी बहादराबाद 32 मत प्राप्त कर विजयी घोषित हुईं। उन्होंने सराय निवासी शुभम वालिया निवासी जगजीतपुर को हराया। शुभम को मात्र आठ वोट ही मिल सके। कनिष्ठ उप प्रमुख पद पर लालढांग निवासी गामा पुत्र अब्दुल्ला 31 मत प्राप्त कर विजयी रहे। उन्होंने किरण देवी पत्नी विजेंदर निवासी सराय को हराया। किरण को नौ मत प्राप्त हुए ।
परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थक झूम उठे। ब्लाक कार्यालय से लेकर गांव तक मिठाइयां बांटी गईं। विजयी प्रत्याशियों ने दावा किया कि वे क्षेत्र का समग्र विकास करेंगे। मुख्य विकास अधिकारी सोनिका, अपर जिलाधिकारी जीवन सिंह नगन्याल और एसडीएम प्रत्यूष चुनाव प्रक्रिया पर नजर रखे हुए थे।  
विज्ञापन


पूर्व प्रमुख गुट को लगा झटका
बहादराबाद। इस चुनाव में पूर्व ब्लॉक प्रमुख रंजना वालिया और उनके पति रवि वालिया केे गुट को करारा झटका लगा है। इस बार प्रमुख का पद दलित महिला के लिए आरक्षित होने के कारण रवि वालिया ने अपने समर्थक संजय की पत्नी नीलम को मैदान में उतारा था, लेकिन बहादराबाद के नेताओं जसवंत चौहान, पवन चौहान, प्रताप पाल और नीरज चौहान आदि के गठजोड़ के आगे वालिया गुट की एक नहीं चली और तीनों ही पदों पर उनके प्रत्याशी पिछड़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें