फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंकिता भंडारी केस: मेडिकल टेस्ट में अनफिट निकले सुरेश राठौर, नहीं हुआ नार्को टेस्ट, उर्मिला ने बताई साजिश

Sat, 28 Nov 2026 01:44 PM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, हरिद्वार

सार

पूर्व विधायक सुरेश राठौर का नार्को टेस्ट नहीं हो पाया। इस खबर के बाहर आते ही अभिनेत्री उर्मिला सनावर ने इसे साजिश बताया। राठौर भी पलटवार करने से पीछे नहीं हटे। दोनों पक्षों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। 
विज्ञापन
पूर्व विधायक सुरेश राठौर - फोटो : माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अंकिता भंडारी मामले में वीआईपी की भूमिका को लेकर पूर्व विधायक सुरेश राठौर के नार्को टेस्ट में आखिरकार पेंच फंस गया है। नार्को से पहले होने वाले मेडिकल टेस्ट में सुरेश राठौर अनफिट पाए गए हैं। जिससे यह तय हो गया है कि उनका नार्को टेस्ट नहीं हो सकता है। इधर, उर्मिला सनावर ने सुरेश राठौर के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए मेडिकल रिपोर्ट को साजिश का हिस्सा बताया है। वहीं, सुरेश राठौर का कहना है कि हरिद्वार पहुंचकर उर्मिला सनावर का पूरा काला चिट्ठा खोलेंगे।

विज्ञापन


नार्को टेस्ट से पहले संबंधित व्यक्ति को एनेस्थीसिया दिया जाता है, इसके लिए मेडिकल टेस्ट होना जरूरी है। ताकि यह पता लगाया जा सके कि एनेस्थीसिया की कितनी मात्रा दी जानी है और उसका शरीर इसके लिए फिट है या नहीं। चार दिन पहले गुजरात के गांधीनगर पहुंचे सुरेश राठौर का मेडिकल टेस्ट हुआ था। रिपोर्ट में सुरेश अनफिट निकले और उन्हें वापस भेज दिया गया।

 उर्मिला सनावर ने खोला मोर्चा
सुरेश राठौर अभी हरिद्वार पहुंचे भी नहीं की उर्मिला सनावर ने मोर्चा खोल दिया है। उर्मिला का कहना है कि यह सब साजिश का हिस्सा है। आरोप लगाया कि सुरेश राठौर ने नार्को  टेस्ट से बचने के लिए शुगर, ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियों का बहाना बनाया है।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तरकाशी: पेट्रोल लेकर झूला पुल के पिलर पर चढ़े पूर्व प्रधान, गांव के विस्थापन और सुरक्षा कार्यों की मांग
विज्ञापन


दूसरी तरफ, गुजरात से लौट रहे पूर्व विधायक सुरेश राठौर ने कहा कि हरिद्वार पहुंचने के बाद वह उर्मिला सनावर से जुड़े कई राज सार्वजनिक करेंगे। उन्होंने उर्मिला के निजी जीवन और पारिवारिक संबंधों को लेकर भी सवाल उठाए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें