फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुंभ की दृष्टिगत व्यवस्थाओं को बढ़ाने के लिए रेल मंत्री को देंगे सुझाव

विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर निरीक्षण करते रेलवे यात्री जन सुविधा समिति के चेयरमैन पीके कृष्ण दास। - फोटो : HARIDWAR
विज्ञापन
संसदीय रेल यात्री जनसुविधा समिति के चेयरमैन और सदस्यों ने मंगलवार को हरिद्वार रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने प्लेटफार्म पर स्टॉल, बैठने की सुविधा, पानी, रेस्टोरेंट, रैन बेसेरों, आरक्षण केंद्र, यात्री हॉल आदि का जायजा लिया। कुंभ के लिहाज से रेलवे प्लेटफॉर्म पर सुविधाओं की कमी पाई। पानी और शौचालय की सुविधा बढ़ाने के निर्देश दिए। यात्रियों से भी सुविधाओं पर जानकारी और आवश्यक सुधारों के बारे में सुझाव लिए। समिति सदस्य राकेश कुमार के मुताबिक कल नई दिल्ली में रेलवे कमेटी की रेल मंत्री के साथ होने वाली बैठक में इन सुझावों को रखा जाएगा।
विज्ञापन

इससे पूर्व मंगलवार सुबह समिति के चेयरमैन पीके कृष्णादास समिति के सदस्यों के साथ पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। इसके बाद प्लेटफॉर्म का जायजा लिया। मेला प्लेटफार्म नंबर 6, 7, 8 का भी निरीक्षण किया। इसके बाद सभी अधिकारी पार्सल ऑफिस में पहुंचे और वहां रिकॉर्ड की जानकारी ली। यहां से फिर प्लेटफॉर्म नंबर एक पर आते हुए यात्रियों को बेची जाने वाली खाद्य सामग्री का जायजा लिया। वेंडरों के लाइसेंस चेक किए। निरीक्षण के बाद समिति सदस्य गंगा आरती में भी शामिल हुए। समिति में आठ सदस्य शामिल रहे। इस दौरान सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा, एडीआरएम अश्वनी कुमार, स्टेशन निदेशक अतुल शर्मा, स्टेशन अधीक्षक एमके सिंह, सीएचआई रामवीर शर्मा, सीएमआई बीएस रावत, सीपीएस सुमित सक्सेना, आरपीएफ निरीक्षक प्रदीप कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें