फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लू के थपेड़ों से बेहाल रहे लोग

Tue, 17 May 2016 11:43 PM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
गर्मी ने किया बेहाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। मंगलवार को भी लोगों को आसमान से बरसती आग से राहत नहीं मिल सकी। पारे ने उछाल मारते हुए तापमान 42.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मंगलवार इस मौसम का सबसे गर्म दिन था। शहर और आसपास का न्यूनतम तापमान भी 27 डिग्री है। जिससे लोगों को रात के समय भी राहत नहीं मिल पा रही है। पिछले एक सप्ताह में न्यूनतम तापमान में करीब 5 डिग्री का इजाफा हुआ है।
विज्ञापन

हरिद्वार जिला मैदानी क्षेत्रों सहित पहाड़ों से आ रही गर्म हवाओं की वजह से लू की चपेट में है। दिन निकलते ही आसमान से आग बरसने लगती है। दस बजे की दोपहर का अहसास होने लगता है। मंगलवार को ऐसा ही रहा। सुबह से तेज धूप का अहसास हो रहा था। जैसे-जैसे दिन चढ़ा गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। चार कदम चलना मुश्किल हो रहा था। गर्म हवाएं परेशान करती रही। जरूरी काम से निकलने वाले लोग मुंह और सिर ढककर निकलते रहे। गर्मी से बचने के लिए शीतल पेय, गन्ने की चर्खियों, जूस की दुकानों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आई। दिन ढलने के बाद भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिली। धूप असर कम हुआ तो गर्म हवाएं परेशान करती रही। लोग गर्मी से राहत पाने के लिए देर रात तक सड़कों और अपने घरों की छतों पर टहलते नजर आए। उधर देहात क्षेत्र में भी जनजीवन प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण सुबह-सुबह अपने काम को निपटा रहे हैं। दिन के समय खेतों में जाना मुश्किल हो रहा है। पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था करने सबसे बड़ी समस्या खड़ी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें