फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अचानक धधक उठती है रहस्यमय आग

Fri, 06 Nov 2015 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
विज्ञापन
रुड़की के मुंडाखेड़ा कलां के एक व्यक्ति के घर में रहस्यमय ढंग से चार दिनों से आग लग रही है। आग कपड़ों में ही नहीं बल्कि देखते ही देखते फर्श पर भी लग जा रही है। अचानक आग लगने की घटना को देखने के लिए घर में लोगों का तांता लगा रहता है। घटना को देखकर परिवार के साथ साथ ग्रामीण भी दहशत में हैं।
विज्ञापन

मुंडाखेड़ा कलां गांव में प्रवीण पुत्र पितंबर सिंह के घर में करीब एक महीने पहले घर के कपड़ों पर खून मिला, जिसके बाद घर में अनेक रहस्यमय घटना घर में हो रही है।
प्रवीण सैनी बताते हैं कि कपड़ों पर खून आने के बाद घर में दो नवंबर से रहस्यमय ढंग से आग लगने लगी। बुधवार को दोपहर दो बजे से रात आठ बजे तक ग्रामीणों के सामने करीब 15 से 16 बार घर में रखे सामान में अचानक आग लग गई।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक करीब छह-सात बार आग लग चुकी है। आग कपड़ों और प्लास्टिक की टोकरी अखबार आदि में तो लग ही रही है, इसके अलावा ग्रामीणों के सामने देखते ही देखते फर्श पर भी आग की लपट उठने लगती है, जिसे देख परिवार और ग्रामीण दहशत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें