फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी स्कूलों के छात्र छू सकेंगे आकाश

Mon, 17 Apr 2017 11:20 PM IST
मेहताब आलम हरिद्वार
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
एक दौर था जब सरकारी स्कूलों से पढ़कर भी छात्र डाक्टर, इंजीनियर और कलक्टर बनते थे। वक्त के साथ ही गुणवत्ता के मामले में प्राइवेट शिक्षण संस्थान सरकारी स्कूल कालेजों पर भारी पड़ते चले गए। अब एक बार फिर सरकारी स्कूलों के गौरव को लौटाने के लिए शिक्षा विभाग और प्रशासन ने मौजूदा शैक्षिक सत्र को ग्लोबल स्टूडेंड 2017 का नाम देकर छात्रों को ऊंचे ओहदों के लिए तैयार करने की योजना बनाई है। पहले चरण में जनपद के 22 राजकीय माध्यमिक स्कूलों का चयन किया गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय कलेक्ट्रेट भवन में इन स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक बुलाई गई है।      
      
सर्व गुण संपन्न होंगे छात्र      
ग्लोबल स्टूडेंट 2017 के लिए चुने गए जनपद के 22 स्कूलों के नवीं से 12 तक के छात्र छात्राओं को कंपयूटर एजुकेशन, नेट बैंकिंग और ऑनलाइन टिकट बुकिंग के गुर सिखाए जाएंगे। इंग्लिश स्पीकिंग के साथ साथ प्रोफेशन ट्रेनिंग और समसामयिक घटनाओं से उनको अपडेट रखा जाएगा, जिससे वह साक्षात्कार में सफल हो सकें। मानसिक व शारीरिक विकास के लिए वाद विवाद और खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। इन तमाम विषयों की गुणवत्ता कायम करने के लिए विषय के विशेषज्ञों को प्रशिक्षण के लिए लगाया जाएगा।      
विज्ञापन

      
विभाग की सोच को प्रशासन के पंख      
यह पूरा आइडिया प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी डा. पुष्पा रानी वर्मा का है। इसे धरातल पर उतारने के लिए तमाम संसाधनों की जरूरत होना लाजिमी है। लिहाजा प्रशासन ने मदद के लिए हाथ आगे बढ़ाया। एडीएम प्रशासन ललित नारायण मिश्रा ने विशेष दिलचस्पी लेकर संसाधन उपलब्ध कराने का जिम्मा उठाया। इस काम में औद्योगिक कंपनियों के सीएसआर फंड से संसाधन जुटाए जाएंगे।
      
टाई-बेल्ट पहनकर स्कूल जाएंगे छात्र      
ग्लोबल स्टूडेंट थीम का मकसद यह है कि सरकारी स्कूलों के छात्रों में बहुआयामी प्रतिभा का विकास हो। छात्र आत्मविश्वास से लबरेज रहें और उनका कॉन्फिडेंस लेवल भी प्राइवेट स्कूलों के छात्रों जैसा हो। सरकारी स्कूल को लेकर किसी तरह की हीनभावना मन में पैदा न हो, इसके लिए छात्र-छात्राएं निजी स्कूलों की तरह टाई-बेल्ट लगाकर स्कूल जाएंगे।       
विज्ञापन


सरकारी स्कूलों के छात्र सिर्फ अक्षर ज्ञान तक सीमित न रहें। वे स्कूल से नौकरी के लायक बनकर निकलें। इसके लिए मौजूदा शैक्षिक सत्र की थीम ग्लोबल स्टूडेंट 2017 रखी गई है। चयनित किए गए जनपद के 22 राजकीय स्कूलों के छात्र- छात्राओं को प्रशासन के सहयोग से ऐसे सारे गुण सिखाए जाएंगे, जिससे वह इंटर पास कर आसानी से नौकरी पा सकें।- डा. पुष्पा रानी वर्मा, प्रभारी मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार     
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें