फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मांगों के लिए छात्रों ने किया कुल सचिव कार्यालय का घेराव कर की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
हरिद्वार। गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में पिछले छह वर्षों से यूथ फेस्टिवल न होने की वजह से छात्रों ने कुल सचिव कार्यालय का घेराव करने के बाद प्रदर्शन कर तालाबंदी कर दी। छात्रों की मांगों के लिए गुरुकुल प्रशासन शनिवार को बैठक करेगा।इस दौरान छात्र नेता आशु मलिक ने कहा कि गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छह वर्षों से कोई यूथ फेस्टिवल और छात्रों के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं हुआ है, जबकि, छात्रों को पिछले वर्ष कुलसचिव ने लिखित रूप से दिया था कि नवीन सत्र में वह यूथ फेस्टिवल करवाएंगे, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यूथ फेस्टिवल नहीं हुआ है। उधर, छात्रों का कहना है कि हम प्रत्येक वर्ष छात्र कल्याण कोर्स में शुल्क जमा करते हैं, पर, सात साल का कोई रिकॉर्ड नहीं है। इसी कारण छात्र बार-बार कुलसचिव कार्यालय का चक्कर लगाते हैं, लेकिन तब उनकी कोई सुनवाई नहीं होती है, इसलिए छात्रों ने हताश होकर कुलसचिव कार्यालय का घेराव कर दिया। कुल सचिव के न होने पर छात्रों ने कुल सचिव कार्यालय की तालाबंदी भी कर दी। गुरुकुल के प्रशासनिक अधिकारियों ने छात्रों को शनिवार को बैठक करने का आश्वासन दिया। छात्रों ने चेतावनी दी कि यदि मांगों को पूरा नहीं किया जाएगा तो उग्र आंदोलन होगा।
विज्ञापन




इस मौके पर आर्यन रोड, पारस तोमर, ऋतिक तोमर, आयुष ग्रेवाल, प्रियांशु, प्रणव चौधरी, परितोष, वंश, हिमांशु चौहान, अजय कुमार, विजय, आयुष यादव, सूर्यांश, रक्षित त्यागी, आकाश पाल, नीरज यादव, लक्ष्य आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें