केंद्र सरकार के खिलाफ दिया धरना देते सीपीआई एम के पदाधिकारी ।
- फोटो : HARIDWAR
केंद्र सरकार की नीतियों को श्रमिक और जनविरोधी बताते हुए सीपीआई एम की जिला कमेटी के कार्यकर्ताओं ने जिला कार्यालय पर धरना दिया। इस दौरान आरोप लगाया गया कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के कारण देश में करोड़ों लोगों के सामने जीवन जीने का संकट खड़ा हो गया है।
इस दौरान केंद्र सरकार से सभी मजदूरों को सुरक्षित घर पहुंचाने की गारंटी देने, सभी जरूरतमंद लोगों को बिना राशनकार्ड, कार्डधारकों को तीन माह तक का राशन देने और मजदूरों को प्रति माह दस हजार रुपये गुजारा भत्ता देने की मांग की गई। इसके साथ ही सभी मारे गये मजदूरों के परिजन को बीस लाख रुपये मुआवजा देने की भी मांग की। इस मौके पर सीपीआई एम के जिलामंत्री आरसी धीमान, पीडी बलोनी, आरपी जखमोला, हरीश चंद्र, एमपी जखमोला, मुनारिका यादव, विजयपाल सिंह, एमएस वर्मा, एमएस त्यागी, सुशीला देवी, सुभाष कुमारी, पूर्णिमा मौजूद रहे। धरना समाप्ति से पहले चिंतक एवं दार्शनिक कॉमरेड कार्ल मार्क्स के 202वें जन्मदिन पर उनको श्रद्धांजली अर्पित की गई।