फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेट्रोल पंप से पूर्व कर्मचारी 60 हजार लूट कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोल पंप से पूर्व कर्मचारी 60 हजार रुपये तमंचे के बल पर लूट कर फरार हो गया। आरोपी मोबाइल फोन चार्जिंग पर लगाने की बात कहकर पंप के कार्यालय में घुसा था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ज्वालापुर कोतवाल आरके सकलानी के मुताबिक सूरजभान गुप्ता निवासी देवपुरा हरिद्वार ने शिकायत देकर बताया कि शुक्रवार रात एक बजे के करीब उनके रेलवे स्टेशन ज्वालापुर के सामने स्थित शिवालिकनगर फीलिंग स्टेशन पर कर्मचारी राकेश कुमार व सुनील कुमार ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान दर्शन सिंह डागर उर्फ दीपक निवासी फरीदपुर मीरा उर्फ घनुवाला बिजनौर अपनी मोटरसाइकिल से आया और कर्मचारी राकेश को मोबाइल चार्ज करवाने के लिए कहने लगा। सूरजभान का कहना है कि दर्शन सिंह डागर उर्फ दीपक उनके पेट्रोल पंप पर दो महीने से कार्य कर रहा था और तीन दिन पहले ही वह पेट्रोल पंप से काम छोड़कर चला गया था। सूरजभान का कहना है कि उनके कर्मचारी दर्शन सिंह को पहले से ही जानते थे, इसलिए मोबाइल चार्ज करने के लिए ऑफिस में जाने दिया। आरोप है कि आफिस में जाकर दर्शन सिंह डागर उर्फ दीपक ने फोन चार्ज करने के बहाने लॉकर से लगभग 60 हजार रुपये निकाल लिए। कर्मचारी राकेश ने जब उसे लॉकर से पैसे निकाल कर ले जाते हुए देखा और रोकने का प्रयास किया तो दर्शन ने तमंचा लहराते हुए व उसको धमका कर पैसे लेकर अपनी मोटरसाइकिल से वहां से भाग गया। सूरजभान का कहना है कि पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड है। सूरजभान का कहना है कि घटना की सूचना कर्मचारी ने राकेश ने उन्हें दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को शिकायत दी। कोतवाल आरके सकलानी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें