नगर निगम का पथ प्रकाश अनुभाग बिना तकनीकी कर्मचारी के चल रहा है। बाबू के हाथ में विभाग की जिम्मेदारी दे दी गई है, जबकि इस विभाग में जेई या फिर तकनीकी कर्मचारी को ही चार्ज देने का नियम है। कुछ अफसरों की मेहरबानी से बाबू पर ही लंबे समय से यह जिम्मेदारी है। बिना तकनीकी कर्मचारी के विभाग के कामों में अड़चनें खड़ी हो रही हैं।
नगर निगम के पथ प्रकाश अनुभाग में आठ लाइनमैन, 25 हेल्पर और एक इंस्पेक्टर की तैनाती है, जबकि तकनीकी कर्मचारी की जगह बाबू आशु वर्मा के पास जिम्मेदारी है। अनुभाग में तकनीकी कर्मचारी की जगह पिछले कई महीने से किसी की तैनाती ही नहीं हो पाई है। बिना तकनीकी बाबू को ही जिम्मेदारी देे दी गई।
कागजी कार्रवाई से लेकर कई कार्य बाबू ही संभाल रहा है लेकिन तकनीकीसे जुड़े कार्य में समस्याएं खड़ी हो रही हैं। इसके बावजूद अधिकारी किसी तकनीकी कर्मचारी को जिम्मेदारी देने को तैयार नहीं है। पार्षद अनुज सिंह और कांग्रेसी नेता शुभम का कहना है कि तकनीकी से लेकर हर चीज की जानकारी रखने वाले कर्मचारी को ही चार्ज दिया जाना चाहिए। इस संबंध में मेयर और अधिकारियों को पत्र दिया जाएगा।
पथ प्रकाश अनुभाग की व्यवस्थाओं को लेकर संबंधित अधिकारी से जानकारी ली जाएगी। तकनीकी कर्मचारी की तैनाती कराई जाएगी।
-दयानंद सरस्वती, नगर आयुक्त हरिद्वार