फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘इंजीनियर से संत बनने की कहानी, अवरिल बहे गंगा का पानी’

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर संन्यासी बनने वाले मातृ सदन के ब्रह्मचारी संत आत्मबोधानंद आठवीं बार गंगा रक्षा के अनशन पर बैठे हैं। आत्मबोधानंद का सबसे लंबा 194 दिनों का अनशन रहा है।
विज्ञापन

आत्मबोधानंद मूलरूप से केरल के रहने वाले हैं। वर्ष 2013 में केरला विश्वविद्यालय से कंप्यूटर साइंस में बीटेक की पढ़ाई और पारिवारिक मोहमाया छोड़कर संन्यासी बन गए। आत्मबोधानंद बीटेक के अंतिम वर्ष की पढ़ाई के दौरान शांति की तलाश में ऋषिकेश पहुंचे। बताया जाता है कि फरवरी 2014 में ऋषिकेश में उन्होंने अपना सामान जरूरतमंदों को बांट दिया और मोबाइल गंगा में फेंककर आध्यात्म की खोज में हिमालय की तरफ निकल गए। कुछ दिनों तक चमोली, जोशीमठ, तपोवन घूमते हुए चार मई 2014 को बदरीनाथ पहुंचे।
भ्रमण के दौरान जगह-जगह गंगा और उसकी सहायक नदियों पर बांध बनते देखे। इससे मन विचलित हुआ और गंगा को बांधों से मुक्ति दिलाने के संकल्प के साथ पांच मई 2014 को बदरीनाथ मंदिर पहुंच गए। बदरीनाथ मंदिर में आत्मबोधानंद की मातृसदन के परमाध्यक्ष स्वामी शिवानंद सरस्वती से मुलाकात हुई। एक सप्ताह बदरीनाथ में ही मातृसदन के आश्रम में रहे। इसके बाद आत्मबोधानंद जगजीतपुर स्थित आश्रम आ गए। यहां आकर गंगा में होने वाले खनन और गंगा रक्षा के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले स्वामी निगमानंद के बारे में जानकारी हासिल की। इसके बाद उन्होंने स्वामी निगमानंद के बलिदान और स्वामी शिवानंद सरस्वती से प्रेरणा लेकर गंगा को बांधों व खनन से मुक्ती दिलाने के लिए संकल्प लिया।
विज्ञापन

-------------------------------
आत्मबोधानंद के तप का विवरण
समय दिन
14 जुलाई 2014 से 27 जुलाई 2014 तक - 14 दिन
27 अगस्त 2014 से 16 सिंतबर 2014 तक -21 दिन
19 फरवरी 2015 से 12 मार्च 2015 तक - 22 दिन
16 मई 2015 से 07 जून 2015 तक -23 दिन
15 फरवरी 2016 से 18 मार्च तक - 32 दिन
14 अक्तूबर 2018 से 04 मई 2019 तक - 194 दिन
30 जनवरी 2020 से दस मार्च 2020 तक - 41 दिन
अब फिर से 23 फरवरी 2021 से तप कर रहे हैं....
----------------------------------
आध्यात्मिक शक्ति से करते हैं तप: आत्मबोधानंद
आठवीं बार तप कर रहे ब्रह्मचारी संत आत्मबोधानंद का कहना है कि बिना आध्यात्मिक शक्ति के कोई भी तप लंबे समय तक नहीं किया जा सकता है। ये बात सही है कि जल के साथ नींबू, नमक और शहद लेने से कुछ दिनों तक जिंदा रहा जा सकता है। लेकिन ज्यादा दिनों तक तप करने के लिए आध्यात्मिक शक्ति की जरूरत होती है। 194 दिनों तक लंबा तप आध्यात्मिक शक्ति से ही किया है। उन्होंने कहा कि जब तक जिंदा हैं गंगा रक्षा के लिए संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें