फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सराय स्थित गायत्री विहार कॉलोनी में मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे और फावड़े चल गए। दोनों तरफ से कई लोग आमने-सामने आने से तनावपूर्ण स्थिति बन गई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

रविवार की दोपहर सराय की गायत्री विहार कॉलोनी में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई थी। शुरुआत में लोगों ने मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन कुछ ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। अचानक हुए इस विवाद से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामला शांत कराने की कोशिश की। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने घायलों की जानकारी जुटाई। कोतवाली प्रभारी चंद्रभान सिंह अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें