फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी क्षेत्र में हादसा होने से टला

Mon, 16 May 2016 12:12 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार। रविवार की देर शाम गऊघाट के पास स्ट्रीट लाइट के तार से करंट आने से एक और बड़ा हादसा होने से बच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे ऊर्जा निगम के कर्मचारी ने तार को काटकर सप्लाई बंद की। रात तक इस क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि 10 मई को हरकी पैड़ी क्षेत्र में महिला घाट वाले पुल पर लगी लोहे की चेन में करंट आ जाने से लखीमपुर खीरी के तीन युवकों की मौत हो गई थी। रविवार शाम को करीब साढ़े सात बजे गऊघाट के पास गंगा में नहा रहे कुछ श्रद्धालुओं ने पानी में करंट आने की शिकायत की। जिस पर वहां अफरा तफरी मच गई। कुछ लोगों ने इस बारे में पास में स्थित बिजलीघर पर शिकायत की तो वहां से मौके पर आए एक कर्मचारी ने स्ट्रीट लाइट का तार काटकर स्थिति का संभाला तार काटे जाने से गऊघाट और आसपास के क्षेत्र में बिजली गुल हो गई और अंधेरा छा गया। इस पर लोगों ने नगर निगम के कर्मचारियों को भी सूचना दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे नगर निगम के कर्मचारियों ने बिना उन्हें सूचना दिए स्ट्रीट लाइट का तारे काटे जाने पर नाराजगी जताई, जिससे नगर निगम और ऊर्जा निगम के कर्मचारियों में बहस होती रही। देर रात तक गऊघाट क्षेत्र में अंधेरा छाया हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें