फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरकी पैड़ी पर बही योग की गंगा

Wed, 22 Jun 2016 12:24 AM IST
hridwar uttrakhanda india
विज्ञापन
श्रद्धालुओं ने किया योग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हरिद्वार। हरकी पैड़ी पर मंगलवार को गंगा स्नान के साथ योग की गंगा भी बही। यहां पहुंचे यात्रियों ने गंगा में पवित्र डुबकी लगाने के बाद योग किया। श्रीगंगा सभा के पदाधिकारियों ने शिविर लगाकर योग की विभिन्न क्रियाओं और आसनों का अभ्यास कराया।  
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर मंगलवार को हरकी पैड़ी स्थित गंगा सभा कार्यालय के बाहर योग शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें तीर्थ यात्रियों, ब्राह्मणों, गंगा सभा के पदाधिकारी, कर्मचारी सहित विभिन्न लोगों ने योग किया। बाल योगी वेदांति महाराज व तरजेम लाल शर्मा ने शिविर में शिवीरार्थियों को योग कराया। प्राणायाम,  पद्मासन,  श्वास क्रिया, सूर्य नमस्कार, पादहस्त आसन, शवासन, कपालभाति आदि क्रियाओं का अभ्यास कराया। गंगा सभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा गांधीवादी ने कहा कि योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए हमे प्रतिदिन योग करना चाहिए। कहा कि मानसिक भटकाव और तनाव से मुक्ति का सबसे कारगर उपाय योग है।  इस मौके पर प्रदीप झा, सुरेंद्र सिखौला, अश्वनी शर्मा, महेश वशिष्ठ, श्रीकांत वशिष्ठ, विजय जोशी, विक्की गिरी, पूरण चंद्र पांडे, राज कुमार शास्त्री आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें