फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रमुख स्थानों पर लगे परशुराम की प्रतिमा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के ग्रामीण क्षेत्रीय सम्मेलन में ब्राह्मण संगठनों के 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने निर्णय लिया कि महत्वपूर्ण स्थानों पर भगवान परशुराम की प्रतिमा की स्थापना की जाए। बैठक में हर तीन महीने में एक कार्यशाला के आयोजन पर भी सहमति बनी।
विज्ञापन

सोमवार को उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा की बैठक एक्कड़ कलां स्थित एक फार्म हाउस में संपन्न हुई। बैठक में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और उत्तराखंड ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष पदम प्रकाश शर्मा ने कहा कि हम सबको महामना मदन मोहन मालवीय का उत्तराधिकारी बनकर समाज का कल्याण करना है। हर किसी के सुख दुख का साथी बनने का आह्वान करते हुए उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में हरिद्वार और काशी की ख्याति ब्राह्मणों की देन है, जिसको महामना मदन मोहन मालवीय ने मूर्त रूप दिया था। महामना सेवा संघ के संस्थापक अध्यक्ष और उत्तराखंड ब्राह्मण महासंघ के सलाहकार एवं मार्गदर्शक पदम प्रकाश सुवेदी ने भगवान परशुराम को ब्राह्मण समाज का आदर्श बताया। इसलिए भगवान परशुराम की प्रतिमा महत्वपूर्ण स्थानों पर होनी चाहिए। पुलिस सेवा से अवकाश लेकर समाज सेवा में उतरे सेवानिवृत्त पुलिस उप अधीक्षक जेपी जुयाल ने परस्पर सहयोग की भावना जागृत करने का आह्वान करते हुए कहा कि ब्राह्मण अनादिकाल से निस्वार्थ भाव से कार्य करता रहा है। सम्मेलन में संयोजक प्रदेश सचिव सौरभ शर्मा, अरुण शर्मा, विक्रांत गौड़, अरुण शर्मा, सत्य प्रकाश, सुरेंद्र मोहन, संजय शर्मा, सतीश शर्मा, शिवम कौशिक, अरुण कांत शर्मा, शुभम शर्मा, मनोज शर्मा, विकास शर्मा, अमित शर्मा, नवनीत शर्मा, अंकित शर्मा, गंगा शरण शर्मा, राज कुमार शर्मा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें