उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस पर स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुरू हुई खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन फुटबाल-19 बालक वर्ग का प्रथम मैच वात्सल्य वाटिका टीम व रुड़की-11 के बीच खेला गया। दोनों टीमों की ओर से संघर्षपूर्ण खेल का प्रदर्शन किया गया।
मैच के प्रथम हॉफ में रुड़की-11 के सोनू नेगी ने मैच के 13 वें मिनट में 1-0 से गोल कर टीम को बढ़त दिलाई। मैच के 60वें मिनट में वात्सल्य वाटिका के खिलाड़ी मिनाल गोयल ने गोल कर स्कोर 1-1 बराबर कर दिया गया। निर्धारित समय तक दोनों टीमों का स्कोर बराबर रहा। मैच का फैसला पेनाल्टी सूट आउट से किया गया। जिसमें वात्सल्य वाटिका टीम 3-0 से विजयी टीम रही। दूसरा मैच स्टेडियम रोशनाबाद व फुटबाल क्लब सेक्टर-1 भेल के मध्य खेला गया। स्टेडियम रोशनाबाद ने 3-1 से मैच जीत लिया।
तीसरा मैच वेजेटेरियन स्पोर्ट्स सोसायटी जगजीतपुर व वात्सल्य वाटिका के बीच हुआ। वेजेटेरियन स्पोर्ट्स सोसायटी जगजीतपुर 1-0 से विजेता बनी। प्रथम सेमीफाइनल मैच स्टेडियम रोशनाबाद ए व स्टेडियम रोशनाबाद बी के बीच हुआ। स्टेडियम रोशनाबाद ए ने 3-1 से विजयी बना कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल मैच वेजेटेरियन स्पोर्ट्स सोसायटी जगजीतपुर व फुटबॉल क्लब 40वीं वाहिनी पीएसी के मध्य हुआ। फुटबॉल क्लब 40वीं वाहिनी पीएसी ने 1-0 से मैच जीतकर फाइनल में जगह बनाई।
वालीबॉल बालक वर्ग प्रथम मैच ब्रह्मपुरी खेड़ा व गाड़ोवाली के बीच हुआ। गाड़ोवाली ने 2-0 से मैच जीत लिया। वालीबॉल का दूसरा मैच पुलिस लाइन रोशनाबाद व स्पोर्ट्स सेंटर के बीच हुआ। स्पोर्ट्स सेंटर 2-0 से मैच जीत गई। इस मौके पर उप जिला क्रीड़ा अधिकारी वरूण बेलवाल, हिमांशु राय, शिवम त्यागी, सौरभ कुमार, विकास कुमार, सचिन कुमार, आशीष शर्मा, दीक्षांत शर्मा, विक्रम सिंह, शुभम कुमार उज्ज्वल आदि मौजूद रहे।