फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haridwar News: एसएसपी ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार/सिडकुल। धर्मनगरी में वीवीआईपी ड्यूटी की व्यवस्थाओं का जायजा लेने निकले वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह ने मानवता की मिसाल पेश की है। ड्यूटी पर तैनात होने के बावजूद, उन्होंने सड़क किनारे तड़प रहे घायलों को देख अपना काफिला रुकवाया और तत्परता दिखाते हुए उन्हें अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, एसएसपी नवनीत सिंह वीवीआईपी ड्यूटी की जांच और डी-ब्रीफिंग के लिए निकल रहे थे। जब फाउंड्री गेट से भगत सिंह चौक के बीच पहुंचे तो उन्होंने सड़क पर दो लोगों को घायल अवस्था में देखा। पूछताछ में पता चला कि एक चरवाहा अपनी बकरी के साथ सड़क पार कर रहा था। उसी दौरान वहां से गुजर रही एक मोटरसाइकिल ने चरवाहे को बचाने की कोशिश की, जिससे बाइक अनियंत्रित होकर एक ऑटो से टकरा गई। इस टक्कर में बाइक सवार और चरवाहा दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे को देखते ही एसएसपी ने तुरंत अपनी गाड़ी रुकवाई। उन्होंने बिना समय गंवाए 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों घायलों को मेला अस्पताल पहुंचाया। वही, अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार समय पर उपचार मिलने के कारण दोनों घायलों की स्थिति अब खतरे से बाहर है। जिनके परिजनों को भी सूचना दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें